सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

संभावनाएं क्या आपके जीवन को बदल सकती हैं ? लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुखों से मुक्ति : बुद्ध और उनका धम्म

धम्मपदं : दुखों से मुक्ति और सुख शांति के जीवन का मार्ग : महाकारुणिक तथागत बुद्ध के उपदेशों का यह 'धम्मपद' अनमोल, अमृत वचन है। मानव जीवन का परम उद्देश्य होता है दुखों से मुक्ति और सुख शांति को पाना। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए यह ग्रंथ परिपूर्ण है।  'धम्मपद' 'धम्म' का सरल अर्थ है सदाचार अर्थात 'सज्जनों' द्वारा जीवन में धारण करने, पालन करने योग्य कर्तव्य। और 'पद' शब्द का अर्थ यहां 'मार्ग' माना गया है। इस प्रकार 'धम्मपद' का अर्थ होगा- धम्म यानी सदाचार (Morality) का मार्ग।  ग्रंथ में 'पद' शब्द का एक दूसरा अर्थ भी माना गया है। वह अर्थ है, किसी का कथन, वचन, शिक्षा, उपदेश या वाणी। इस ग्रंथ में 'धम्मपद' का सरल अर्थ है- भगवान बुद्ध के शील सदाचार सम्बंधी उपदेश, वचन या वाणी। इस प्रकार 'धम्मपद' का अर्थ है- धम्म वचन या धम्मवाणी या धम्म देशना। आज से 2600 साल पहले भगवान बुद्ध ने, बुद्धत्व प्राप्ति के बाद 45 साल तक मध्य देश की आम बोलचाल की भाषा में 'बहुजन हिताय बहुजन सुखाय लोकानुकम्पाय' का जो संदेश और उपदेश दिय...

संभावनाएं क्या आपके जीवन को बदल सकती हैं ?

आज अमेरिका में हर बीस परिवारों में से एक लखपति हैं, इसका मतलब है कि अमेरिका में किसी के लखपति बनने की संभावना बीस में से एक की है, यानी कि पांच फीसदी, इसका मतलब यह भी है कि अगर लक्ष्य लखपति बनने का है, तो उसे हासिल नहीं कर पाने की संभावना भी पंचानवे फीसदी हैं।   अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी बातों को ज्यादा से ज्यादा करके आर्थिक स्वावलंबन के अपने लक्ष्य को हासिल करने की संभावनाओं को बढ़ाने का होना चाहिए, अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप जितने ज्यादा अलग-अलग प्रयास करेंगे, उतनी ही इस बात की संभावना भी बढ़ेगी कि आप सही वक्त पर सही कदम उठाएंगे।  अगर आपने अपने लिए स्पष्ट, लिखित लक्ष्य, विस्तृत योजना बना रखी है, और आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जरूरी कौशल को भी हासिल करते हैं, तो अपने लिए एक बेहतर जिंदगी जीने की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं।  अगर आप पैसे और निवेश के बारे में जानते हैं, तो हर माह अपनी कमाई का दस से बीस फ़ीसदी अलग से रखिए, अपने खर्च पर अंकुश लगाए, और अपनी आर्थिक जिंदगी के बारे में लंबे वक्त की योजना बनाएं, अंततः आप लखपति बन जाएंगे, यह किस्मत का खेल नहीं ह...