सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

असफलता बुनियादी सिस्टम का हिस्सा हैं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉक्टर बनने की चाहत क्या आपको डॉक्टर बना सकती है? जी हा! कैसे

मैंने कई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के एक किशोर के साथ काम किया था। यह किशोर डॉक्टर और सर्जन बनना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था; न ही उसने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। ख़र्च निकालने के लिए वह डॉक्टरों के ऑफिस साफ करता था, खिड़‌कियाँ धोता था और मरम्मत के छुटपुट काम करता था।  उसने मुझे बताया कि हर रात जब वह सोने जाता था, तो वह दीवार पर टंगे डॉक्टर के डिप्लोमा का चित्र देखता था, जिसमें उसका नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। वह जहाँ काम करता था, वहाँ वह डिप्लोमाओं को साफ करता और चमकाता था, इसलिए उसे मन में डिप्लोमा की तस्वीर देखना या उसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं था। मैं नहीं जानता कि उसने इस तस्वीर को देखना कितने समय तक जारी रखा, लेकिन उसने यह कुछ महीनों तक किया होगा। जब वह लगन से जुटा रहा, तो परिणाम मिले। एक डॉक्टर इस लड़के को बहुत पसंद करने लगा। उस डॉक्टर ने उसे औज़ारों को कीटाणुरहित करने, इंजेक्शन लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के दूसरे कामों की कला का प्रशिक्षण दिया। वह किशोर उस डॉक्टर के ऑफिस में तकनीकी सहयोगी बन गया। डॉक्टर ने उसे अपने खर्च पर हाई स्कूल और बाद में कॉलेज भी भेजा। आज

असफलता बुनियादी सिस्टम का हिस्सा हैं

व्यक्ति की सफलता और असफलता उस सिस्टम से जुड़ी हुई हैं, जिस सिस्टम का वह हिस्सा है, आपकी सफलता आपकी सोच, आपका बौद्धिक विकास, वह सारे सिस्टम जो आपके आस पास है, आपको सफल बनाने के लिए आवश्यक हैं या नहीं, यह आपको पता होना चाहिए, कि क्या वे सारे सिस्टम जो आपको उपलब्ध करवाये गए है, अगर नहीं करवाये गए है, तो यह माना जा सकता है, कि असफलता बुनियादी सिस्टम का हिस्सा है। जिसमें आप तभी सफल हो सकते हैं, जब आप अपनी क्षमताओं को इस सिस्टम के अनुकूल क्रियान्वित कर पाते हैं, क्योंकि यह सिस्टम आपको प्रत्येक स्थान पर रोकने में क्रियाशील है, कैसे, जैसे आर्थिक साधन की अनुउपलब्धता, रुपए का अवमूल्यन, दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले वह सारे साधन जो आप प्रयोग करते हैं उनके रेट में बार बार बढ़ोतरी होना, तथा वे सारे साधन जो सरकारी व गैर सरकारी सिस्टम द्वारा क्रियान्वित किए गए जिनका आप प्रयोग करते हुए अपना जीवन बिताते हैं। यह सारे साधन आपको अपने जीवन में अहम लगते हैं या नहीं, यह आपको पता होना चाहिए, क्योंकि यह सारे साधन आपके जीवन में एक विशेष भूमिका निभाते हैं, जो प्रत्येक स्तर पर आपके दिमाग को प्रभावित करते हैं, जब