सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सफलता का राज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुखों से मुक्ति : बुद्ध और उनका धम्म

धम्मपदं : दुखों से मुक्ति और सुख शांति के जीवन का मार्ग : महाकारुणिक तथागत बुद्ध के उपदेशों का यह 'धम्मपद' अनमोल, अमृत वचन है। मानव जीवन का परम उद्देश्य होता है दुखों से मुक्ति और सुख शांति को पाना। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए यह ग्रंथ परिपूर्ण है।  'धम्मपद' 'धम्म' का सरल अर्थ है सदाचार अर्थात 'सज्जनों' द्वारा जीवन में धारण करने, पालन करने योग्य कर्तव्य। और 'पद' शब्द का अर्थ यहां 'मार्ग' माना गया है। इस प्रकार 'धम्मपद' का अर्थ होगा- धम्म यानी सदाचार (Morality) का मार्ग।  ग्रंथ में 'पद' शब्द का एक दूसरा अर्थ भी माना गया है। वह अर्थ है, किसी का कथन, वचन, शिक्षा, उपदेश या वाणी। इस ग्रंथ में 'धम्मपद' का सरल अर्थ है- भगवान बुद्ध के शील सदाचार सम्बंधी उपदेश, वचन या वाणी। इस प्रकार 'धम्मपद' का अर्थ है- धम्म वचन या धम्मवाणी या धम्म देशना। आज से 2600 साल पहले भगवान बुद्ध ने, बुद्धत्व प्राप्ति के बाद 45 साल तक मध्य देश की आम बोलचाल की भाषा में 'बहुजन हिताय बहुजन सुखाय लोकानुकम्पाय' का जो संदेश और उपदेश दिय...

सफलता का राज

जीवन में सफल होने के लिए सफल लोगों ने कुछ ऐसे रहस्यों को अपनाया है जो उन्हें जीवन में सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते है उनमें से कुछ ऐसे 25 रहस्य हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाएंगे : 1. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आ रहे हैं फर्क तो इस बात से पड़ता है कि आप कहां जा रहे हैं और आप कहां जा रहे हैं यह सिर्फ आप और आपके विचार ही तय करते हैं। 2. स्पष्ट लक्ष्य होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता है आपकी क्षमता का विकास होता है और आप की प्रेरणा का स्तर ऊंचा होता है। 3. आपके जीवन की हर चीज किसी विचार, इच्छा, आशा या सपने के रूप में शुरू हुई थी या आपके दिमाग में या फिर किसी और के दिमाग में। 4. आपके विचार रचनात्मक होते हैं वे आपकी दुनिया और आपके साथ होने वाली हर चीज को आकार देते हैं। 5. आप जिसके बारे में ज्यादातर वक्त सोचते हैं वही बन जाते हैं। 6. प्रकृति आपके लक्ष्यों के आकार के बारे में परवाह नहीं करती, अगर आप छोटे लक्ष्य तय करते हैं तो आपका स्वचालित लक्ष्य प्राप्ति तंत्र आपको छोटे लक्ष्य हासिल करने में समर्थ बनाएगा, अगर आप बड़े लक्ष्य तय करते हैं तो यह नैसर्गिक क्षमता आपको बड़े लक्ष्य हासिल...