सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बिजनेस में सफलता कैसे हासिल करें लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करें

हर सफल व्यक्ति अपने 24 घंटों में ज़्यादा से ज़्यादा उपयोगी काम करना चाहता है। उसकी पूरी दिनचर्या ही समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग पर केंद्रित होती है। माइक मरडॉक ने कहा भी है, 'आपके भविष्य का रहस्य आपकी दिनचर्या में छिपा हुआ है।' यात्रा आपकी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज हर व्यक्ति बहुत सी यात्राएँ करता है, जिनमें उसका बहुत समय लगता है। फ़र्क़ सिर्फ़ इतना होता है कि जहाँ आम व्यक्ति यात्रा के समय में हाथ पर हाथ धरकर बैठता है, वहीं सफल व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग करता है। इसलिए समय के सर्वश्रेष्ठ उपयोग का चौथा सिद्धांत है : यात्रा के समय का अधिकतम उपयोग करें। महात्मा गाँधी यात्रा करते समय नींद लेते थे, ताकि वे तरोताजा हो सकें। नेपोलियन जब सेना के साथ युद्ध करने जाते थे, तो रास्ते में पत्र लिखकर अपने समय का सदुपयोग करते थे। एडिसन अपने समय की बर्बादी को लेकर इतने सचेत थे कि किशोरावस्था में जब वे रेल में यात्रा करते थे, तो अपने प्रयोगों में जुटे रहते थे। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स यात्रा के दौरान मोबाइल पर ज़रूरी बातें करके इस सिद्धांत पर अमल करते हैं।

बिजनेस में सफलता कैसे हासिल करें

बिजनेस के जीवन में संबंध की अहम भूमिका है, जीवन और कैरियर के हर पड़ाव पर सही लोगों के साथ सही संबंध बनाने की योग्यता आपकी सफलता और उपलब्धि तय करने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी, इसका इस बात पर भी बहुत असर होगा, कि आप अपने लक्ष्य कितनी जल्दी हासिल करते हैं। आप जितने ज्यादा लोगों को जानते हैं और जितने ज्यादा लोगों के मन में आपकी सकारात्मक छवि है, आप अपने हर काम में उतने ही ज्यादा सफल होंगे, सही समय पर, सही जगह पर, एक व्यक्ति आपके लिए ऐसा दरवाजा खोल सकता है, जो आपकी जिंदगी बदल सकता है, और बरसों की कड़ी मेहनत बचा सकता है। लक्ष्य निर्धारण का एक प्रमुख हिस्सा यह है, कि आप उन लोगों, समूहों और संगठनों को पहचाने, जिनकी मदद की जरूरत आपको अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए होगी, किसी भी तरह के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको बहुत से लोगों की मदद की जरूरत होगी। आपके व्यवसायिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण लोग कौन से हैं, उनके साथ ज्यादा अच्छे संबंध बनाने की आपकी क्या योजनाएं हैं, आपको अपने बिजनेस के भीतर और बाहर काम करने वाले हर व्यक्ति की सूची बनानी चाहिए। सक्सेस मैगजीन में कुछ साल पहले एक सर्वे रिपो