समय का प्रबंधन दरअसल जीवन का प्रबंधन है, आपकी व्यक्तिगत उत्पादकता को बेहतर बनाने का काम आपके मूल्यों के परीक्षण से शुरू होता है। मर्फी का नियम कहता है कि कोई चीज़ करने से पहले आपको कोई दूसरी चीज़ करनी पड़ती है। समय का उचित प्रबंधन करना भी तब तक संभव नहीं है, जब तक आपको सटीकता से यही ना मालूम हो कि आपका मूल्य क्या हैं। समय के अच्छे प्रबंधन के लिए आवश्यक है कि आपका घटनाओं के क्रम पर अपना नियंत्रण आपके लिए सबसे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण आदर्शों के सामंजस्य में हों। यदि यह आपके लिए महत्त्वपूर्ण नहीं है, तो आप अपने समय का नियंत्रण हासिल करने के लिए कभी प्रेरित और संकल्पवान महसूस नहीं करेंगे। हर इंसान को जीवन में अर्थ और उद्देश्य की गहरी ज़रूरत होती है। व्यक्तिगत तनाव और अप्रसन्नता के मुख्य कारणों में से एक यह भावना है कि आप जो कर रहे हैं, उसका आपके सबसे अंदरूनी मूल्यों और विश्वासों के संदर्भ में कोई अर्थ और उद्देश्य नहीं है। आपको हमेशा यह प्रश्न पूछकर शुरू करना चाहिए, "क्यों?" आप समय प्रबंधन की तकनीकों में ज़्यादा कार्यकुशल बन सकते है लेकिन इससे आपका कोई भला नहीं होगा, अगर आप किसी अर्
जीवन में हमें कौन सिखाएगा कि लक्ष्य कैसे निर्धारित किया जाता है, उद्देश्य को कैसे निर्धारित किया जाता है, और उसे कैसे प्राप्त किया जाता है यह दायित्व किसका है ? यह दायित्व उस व्यवस्था का है जिस व्यवस्था ने हमें शिक्षा प्रदान की हैं, शिक्षा व्यवस्था में हमें नहीं सिखाया जाता है कि उद्देश्य को कैसे निर्धारित करना है, लक्ष्यों को कैसे प्राप्त करना है। जीवन परिवर्तनशील है और जब जीवन में परिवर्तन नहीं होता है तो व्यक्ति अपने आप को अधूरा महसूस करता है उसको लगता है कि जीवन में कुछ कमी है वो कमी किसी और चीज की नहीं है वो कमी है उसके लक्ष्य की, उसके उद्देश्य की, उसके एक ठोकर की, जो उसको यह एहसास दिलाएं कि जीवन में चैलेंज क्या होता है जिस व्यक्ति ने आज तक कभी चैलेंज को स्वीकार नहीं किया उसकी प्रोग्रेस शून्य के समान ही है। क्योंकि चैलेंज ही व्यक्ति को सिखाता है की लक्ष्य क्या होता है उद्देश्य क्या होता है उन्हें प्राप्त कैसे किया जाता है और उनको प्राप्त करने के लिए योजनाएं किस तरह तैयार की जाती है जो उसकी प्रोग्रेस के लिए आवश्यक है। देखा जाए तो अधिकतर व्यक्ति, जिस वक्त वह अपनी सफलता के बिल्कुल नज