सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अपनी संभावनाओं को समझें लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समय का प्रबंधन आपका मूल्य तय करता है

समय का प्रबंधन दरअसल जीवन का प्रबंधन है, आपकी व्यक्तिगत उत्पादकता को बेहतर बनाने का काम आपके मूल्यों के परीक्षण से शुरू होता है।  मर्फी का नियम कहता है कि कोई चीज़ करने से पहले आपको कोई दूसरी चीज़ करनी पड़ती है। समय का उचित प्रबंधन करना भी तब तक संभव नहीं है, जब तक आपको सटीकता से यही ना मालूम हो कि आपका मूल्य क्या हैं। समय के अच्छे प्रबंधन के लिए आवश्यक है कि आपका घटनाओं के क्रम पर अपना नियंत्रण आपके लिए सबसे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण आदर्शों के सामंजस्य में हों। यदि यह आपके लिए महत्त्वपूर्ण नहीं है, तो आप अपने समय का नियंत्रण हासिल करने के लिए कभी प्रेरित और संकल्पवान महसूस नहीं करेंगे। हर इंसान को जीवन में अर्थ और उद्देश्य की गहरी ज़रूरत होती है। व्यक्तिगत तनाव और अप्रसन्नता के मुख्य कारणों में से एक यह भावना है कि आप जो कर रहे हैं, उसका आपके सबसे अंदरूनी मूल्यों और विश्वासों के संदर्भ में कोई अर्थ और उद्देश्य नहीं है। आपको हमेशा यह प्रश्न पूछकर शुरू करना चाहिए, "क्यों?" आप समय प्रबंधन की तकनीकों में ज़्यादा कार्यकुशल बन सकते है लेकिन इससे आपका कोई भला नहीं होगा, अगर आप किसी अर्

अपनी संभावनाओं को समझें

आपने अपने लिए जो भी लक्ष्य तय किए हैं आपमें उसे हासिल करने की जन्मजात योग्यता है आप क्या बनना,पाना और करना चाहते हैं यह सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं। वे गतिविधियां जो आपको जिंदगी में सार्थकता और उद्देश्यों का सबसे ज्यादा एहसास दिलाती हैं अपने व्यक्तिगत और कार्य जीवन को देखें और पहचाने कि आपकी सोच किस तरह आपके संसार को बनाती हैं। आपको क्या बदलना चाहिए और आप क्या बदल सकते हैं आप ज्यादातर वक्त किस के बारे में सोचते और बातें करते हैं उन मनचाही चीजों के बारे में या उन अनचाही चीजों के बारे में यह सब आपको तय करना है।  आप अपने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने के लिए क्या कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं यह सिर्फ केवल आप ही तय कर सकते हैं जब आप अपनी संभावनाओं को समझ लेंगे तो आप जीवन में वह सब कुछ हासिल कर पाएंगे जो आपने जीवन में तय किया है। संभावनाएं जीवन के वे विचार होते हैं जो आपके दिमाग में उत्पन्न होते हैं जिन्हें आप प्राप्त करना चाहते हैं या हासिल करना चाहते हैं जो आप के जीवन से जुड़े होते हैं जो आपमें संभावनाओं के द्वारा आपमें एक विचार के रूप में आते हैं और आप उन्हें हासिल करने की योजनाएं बनात